Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

सिमडेगा की शिवांगी कुमारी बनीं झारखंड स्टेट टॉपर, जिले का नाम किया रोशन

Simdega: कोलेबिरा प्रखंड के बरसलोया निवासी रामकिशोर साहू और छोटकी देवी की पुत्री शिवांगी कुमारी ने झारखंड जैक बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा...

Shivangi Kumari
शिवांगी कुमारी बनीं झारखंड स्टेट टॉपर

Simdega: कोलेबिरा प्रखंड के बरसलोया निवासी रामकिशोर साहू और छोटकी देवी की पुत्री शिवांगी कुमारी ने झारखंड जैक बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में 498 अंक (99.6 प्रतिशत) प्राप्त कर स्टेट टॉपर बनकर गांव, विद्यालय और परिवार का नाम रोशन किया है. शिवांगी कुमारी प्रस्तावित उच्च विद्यालय लचरागढ़ की छात्रा रही हैं और बानो स्थित एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय से मैट्रिक परीक्षा दी थी. शिवांगी कुमारी ने हिंदी विषय में 98, अंग्रेजी में 100, गणित में 100, विज्ञान में 100, संस्कृत में 100 तथा सामाजिक विज्ञान में 98 अंक प्राप्त किए हैं.

किराना दुकान चलाते हैं शिवांगी के पिता

शिवांगी की प्रारंभिक शिक्षा बरसलोया गांव स्थित शांतिनिकेतन पब्लिक स्कूल से पांचवीं कक्षा तक हुई. इसके बाद छठी कक्षा में प्रस्तावित उच्च विद्यालय लचरागढ़ में नामांकन कराया, जहां से दसवीं तक की पढ़ाई पूरी की और फिर एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय बानो से परीक्षा देकर राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया. शिवांगी के पिता रामकिशोर साहू बाजार में किराना दुकान चलाते हैं तथा छाता आदि का व्यवसाय करते हैं, जबकि उनकी मां गृहिणी हैं. शिवांगी कुमारी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, अभिभावकों और शिक्षकों को दिया है.

शिवांगी ने पूरे राज्य में जिले का नाम किया रोशन- उपायुक्त

वहीं उपायुक्त कंचन सिंह ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सिमडेगा की बेटियां शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रही हैं. उन्होंने कहा कि शिवांगी ने पूरे राज्य में जिले का नाम रोशन किया है और यह उपलब्धि अन्य छात्राओं के लिए भी प्रेरणादायक है. उन्होंने शिवांगी को आगे भी मेहनत जारी रखने और भविष्य में देश स्तर पर सफलता हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया. इधर, जिला शिक्षा पदाधिकारी जिला शिक्षा अधीक्षक सहित शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भी शुभकामनाएं दी.

स्टेट टॉपर बनने पर बानो प्रखंड विकास पदाधिकारी नईमुद्दीन अंसारी, प्रधानाध्यापिका कल्याणी बरला, मनोहर प्रसाद, प्रमोद साहू, सूर्यभूषण स्वर्णकार, मंजु देवी, ओमप्रकाश साहू, निर्मला देवी, मनींद्र सिंह एवं विद्यालय के प्राचार्य आनंद कुमार सहित अन्य लोगों ने बधाई दी.

यह भी पढ़ें: रामगढ़ पुलिस की नई पहल: अब थानों में तय होगा ‘टास्क ऑफ द डे’, लापरवाही पर गिरेगी गाज

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *