Click Here
Click Here
Click Here

रांची: जगन्नाथपुर मंदिर में गार्ड की हत्या, जांच करने घटनास्थल पर पहुंचे SSP

Ranchi: जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र स्थित जगन्नाथपुर मंदिर में गुरुवार की देर रात गार्ड की हत्या कर दी गई. अज्ञात अपराधियों ने मंदिर...

Ranchi: जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र स्थित जगन्नाथपुर मंदिर में गुरुवार की देर रात गार्ड की हत्या कर दी गई. अज्ञात अपराधियों ने मंदिर में मौजूद गार्ड की हत्या कर दी. इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची एसएसपी राकेश रंजन खुद घटनास्थल पर पहुंचे हैं और पूरे मामले की जांच कर रहे हैं.

Also Read: रांची: जगन्नाथपुर मंदिर में गार्ड की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

लूट का भी शक

जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने के बाद मंदिर की दान पेटी से नकदी भी निकाल ली. इससे घटना को लूट और हत्या दोनों एंगल से जोड़कर देखा जा रहा है.

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है. पुलिस टीम मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *