Click Here
Click Here
Click Here

UGC-NET परीक्षा को लेकर रांची में धारा 163 लागू

Ranchi: रांची में 22 जून से 30 जून 2026 तक होने वाली UGC-NET जून 2026 परीक्षा को शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त ढंग से...

Ranchi: रांची में 22 जून से 30 जून 2026 तक होने वाली UGC-NET जून 2026 परीक्षा को शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त ढंग से कराने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं. सदर अनुमंडल दंडाधिकारी कुमार रजत ने परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में बीएनएसएस की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू करने का आदेश जारी किया है.

परीक्षा केंद्रों के आसपास भीड़ और गतिविधियों पर रोक

यह आदेश 22 जून से 30 जून तक प्रतिदिन सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक प्रभावी रहेगा. इस दौरान परीक्षा केंद्रों के आसपास पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक रहेगी. साथ ही ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग, हथियार लेकर चलने तथा किसी भी प्रकार की सभा या बैठक आयोजित करने की अनुमति नहीं होगी.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

ALSO READ: गिरिडीह : गरीबों की थाली में जहर, हरला पंचायत में सड़ा-गला और फफूंदी युक्त गेहूं बांटने पर फूटा लाभुकों का गुस्सा

छह परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम

प्रशासन ने परीक्षा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की है. अधिकारियों का कहना है कि अभ्यर्थियों, अभिभावकों या असामाजिक तत्वों द्वारा भीड़ जुटाने की आशंका को देखते हुए यह फैसला लिया गया है.

रांची में परीक्षा के लिए कुल छह केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें रामटहल चौधरी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (ओरमांझी), ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, आयन डिजिटल जोन तुपुदाना, अरुणिमा टेक्निकल सर्विसेज समलोंग, आईक्यूब डिजिटल इरबा और फ्यूचर ब्राइट, अरगोड़ा शामिल हैं. प्रशासन ने परीक्षार्थियों और आम लोगों से जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *