Ranchi: रांची में जुडको की प्रशासनिक शाखा की पहल पर आज हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारियों और कर्मचारियों के स्वास्थ्य की व्यापक जांच की गई. इस शिविर में 50 से अधिक कर्मचारियों ने हिस्सा लिया और उन्हें पूरी तरह निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गईं. कैंप में आंखों की जांच विशेष आकर्षण का केंद्र रही. सेंटर फॉर साइट आई हॉस्पिटल की अनुभवी टीम ने मोतियाबिंद सहित आंखों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं की गहन जांच की. साथ ही सभी का निःशुल्क नेत्र परीक्षण और रेटिना जांच भी की गई. इस दौरान प्रबंधक एम. सोहन राव, सीनियर ऑप्टोमेट्रिस्ट साहिल और पीसीटी दिलीप राम ने अहम योगदान दिया.
यह भी पढ़ें : भीषण गर्मी में पेड़ बना सहारा, 44 डिग्री पार पहुंचा पारा, जमशेदपुर के जुबली पार्क में उमड़ी राहत की भीड़

डॉक्टरों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए किया प्रेरित
इसके अलावा पारस हॉस्पिटल, एचईसी की टीम द्वारा कर्मचारियों का ईसीजी, ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच की गई. जांच के उपरांत डॉक्टरों ने कर्मचारियों को उनके स्वास्थ्य के अनुसार आवश्यक परामर्श दिया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया.
यह भी पढ़ें : 70 दिन भटकता रहा पिता, सिस्टम की बेरुखी पर उठे सवाल
