सीबीआई का बड़ा एक्शन: हजारीबाग में केंद्रीय भंडारण निगम के मैनेजर एक लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

रांची: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हजारीबाग स्थित केंद्रीय भंडारण निगम के एक मैनेजर रवि...

रांची: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हजारीबाग स्थित केंद्रीय भंडारण निगम के एक मैनेजर रवि रंजन को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई 24 अप्रैल को की गई। उसके घर से 22 लाख नगद, 70 लाख की संपत्ति के कागजात, 12 लाख के जेवरात भी बरामद किए है. सीबीआई द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आरोपी मैनेजर को शिकायतकर्ता से एक लाख रुपये की अवैध राशि स्वीकार करते समय पकड़ा गया. बताया गया है कि आरोपी ने शिकायतकर्ता को आवंटित कार्य को जारी रखने की अनुमति देने के बदले यह रिश्वत मांगी थी. इस मामले में सीबीआई ने 23 अप्रैल 2026 को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था.  शिकायत में कहा गया था कि मैनेजर द्वारा कार्य को जारी रखने के एवज में अवैध लाभ की मांग की जा रही है.
शिकायत के सत्यापन के बाद सीबीआई की टीम ने जाल बिछाया और आरोपी को रिश्वत लेते हुए मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया. पूरी कार्रवाई योजनाबद्ध तरीके से की गई, जिससे आरोपी को रंगे हाथ पकड़ना संभव हो सका।
सीबीआई ने बताया कि मामला फिलहाल जांच के अधीन है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *