झारखंड: हजारीबाग-बोकारो के बाद अब चाईबासा में खजाने में सेंध, पुलिस विभाग के खाते से लाखों रुपया का अवैध निकासी, एक पुलिसकर्मी हिरासत में

चाईबासा: झारखंड के विभिन्न जिलों में ट्रेजरी (कोषागार) से अवैध निकासी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. ताजा मामला...

चाईबासा: झारखंड के विभिन्न जिलों में ट्रेजरी (कोषागार) से अवैध निकासी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. ताजा मामला चाईबासा जिले का है, जहां पुलिस विभाग के बैंक खातों से करीब 45 लाख रुपये की अवैध निकासी का खुलासा हुआ है. इस वित्तीय गबन के सामने आते ही जिला प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.

जांच के लिए विशेष टीम का गठन:

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसी मनीष कुमार ने स्वयं इसकी कमान संभाली है और जांच के निर्देश दिए हैं. वित्तीय अनियमितता की बारीकियों को समझने के लिए रांची मुख्यालय से एक विशेष ऑडिट टीम चाईबासा पहुंच चुकी है. यह टीम पिछले कुछ महीनों के तमाम वाउचर, चेकबुक और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के रिकॉर्ड खंगाल रही है.

एक सिपाही हिरासत में, बैंकिंग डेटा पर टिकी नजर:

इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गोइलकेरा से एक सिपाही को हिरासत में लिया है. प्राथमिक जांच में संकेत मिले हैं कि हिरासत में लिए गए सिपाही के माध्यम से जो राशि निकाली गई, उसका कोई भी आधिकारिक लेखा-जोखा उपलब्ध नहीं है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *