सुबानसाई में वैवाहिक समारोह में शामिल हुए भाजपा नेता, नवदंपति को दिया आशीर्वाद

Chakradharpur: चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र के हुड़ांगदा पंचायत अंतर्गत सुबानसाई गांव में आयोजित एक वैवाहिक समारोह में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं...

Chakradharpur: चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र के हुड़ांगदा पंचायत अंतर्गत सुबानसाई गांव में आयोजित एक वैवाहिक समारोह में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की और नवविवाहित जोड़े को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.

सुबानसाई विवाह में भाजपा नेताओं की मौजूदगी

हुड़ांगदा पंचायत के सुबानसाई निवासी श्री दीपक माहतो एवं श्रीमती ललिता देवी की सुपुत्री प्रिया महतो के शुभ विवाह समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. विजय सिंह गागराई एवं भाजपा कराईकेला मंडल अध्यक्ष सुशांत मंडल, पूर्व मुखिया राजेंद्र मेलगांडी, प्रशांत साहू विशेष रूप से सम्मिलित हुए.

Also Read: भारी वाहनों पर ‘नो एंट्री’ की मांग को लेकर चाईबासा से रांची तक न्याय यात्रा शुरू

रस्मों में शामिल हुए नेता, दिया आशीर्वाद

इस अवसर पर नेताओं ने विवाह की रस्मों का आनंद लिया और वर-वधू को सुखद, समृद्ध और मंगलमय वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद प्रदान किया. डॉ. विजय सिंह गागराई ने परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर अपनी शुभकामनाएं साझा कीं.

ग्रामीणों ने दी नवदंपति को शुभकामनाएं

इस मांगलिक अवसर पर कन्या पक्ष के परिजनों सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे, जिन्होंने नवदंपति को ढेरों शुभकामनाएं दीं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *