Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

सड़क हादसे के पीड़ित परिवारों से मिले विधायक हेमलाल मुर्मू, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

Pakur: लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के फूलपहाड़ी गांव में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत के बाद पूरे क्षेत्र में...

Pakur: लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के फूलपहाड़ी गांव में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक हेमलाल मुर्मू ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात की.

परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस

विधायक हेमलाल मुर्मू मृतक वकील मरांडी और फिलिप हंसदा के घर पहुंचे, जहां उन्होंने शोकाकुल परिवारों को ढांढस बंधाया और हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया.

तत्काल आर्थिक सहायता दी

इस दौरान विधायक ने तत्काल राहत स्वरूप दोनों परिवारों को दस-दस हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की. उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में वे और पूरा प्रशासन पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं.

Also Read: गिरिडीह: ASP अजय का सराहनीय कदम, स्वैच्छिक रक्तदान कर दिया मानवता का संदेश

अधिकारियों को दिए निर्देश

विधायक ने संबंधित अधिकारियों से भी पीड़ित परिवारों को हर जरूरी सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो.

मौके पर कई लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर केंद्रीय समिति सदस्य एवं युवा नेता विकास मुर्मू, प्रखंड उपाध्यक्ष रंजन साहा, करुण मंडल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे. घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और लोग पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जता रहे हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *