Koderma: चंदवारा थाना क्षेत्र के ढाब थाम में रविवार सुबह डीजे लोड पिकअप और बकरा लोड पिकअप वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए.
घायलों की पहचान
घायलों की पहचान एथू कुमार राय (40 वर्ष), पंकज राय (38 वर्ष) और कांग्रेस राय के रूप में हुई है. तीनों गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत मकडीहा गांव के निवासी हैं.
Also Read: तिलैया में स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, चालक गंभीर
कैसे हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस राय अपने दोनों पुत्रों के साथ बिहार के औरंगाबाद से पिकअप में बकरा लोड कर जीटी रोड के रास्ते जमुआ लौट रहे थे. इसी दौरान ढाब थाम के पास बकरा लोड पिकअप ने डीजे लोड पिकअप में टक्कर मार दी.
टक्कर में तीनों घायल
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बकरा लोड पिकअप में सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को तुरंत सदर अस्पताल कोडरमा ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है.
