करोड़ों की लागत से बना सरकारी भवन 10 साल से बेकार, खंडहर में तब्दील

PAKUR: जिले के हिरणपुर प्रखंड अंतर्गत महारो में करोड़ों रुपये के लागत से बना सरकारी भवन सिर्फ शोभा की वस्तु बनकर रह...

PAKUR: जिले के हिरणपुर प्रखंड अंतर्गत महारो में करोड़ों रुपये के लागत से बना सरकारी भवन सिर्फ शोभा की वस्तु बनकर रह गई हैं. करोड़ों रूपये खर्च कर सरकारी भवन बनाकर बेकार छोड़ दिया गया है.

बगैर इस्तेमाल के भवन खंडहर में तब्दील

बगैर इस्तेमाल के उक्त भवन खंडहर में तब्दील हो रहे हैं. भवन का इस्तेमाल नहीं होने से दीवार और छत भी जर्जर होने लगी है.

सरकारी खर्च पर उठे सवाल

सवाल यही है कि सरकार लाखों करोड़ों रुपए खर्च कर भवन का निर्माण कारती है, ताकि उसे भवन का उपयोग हो सके, लेकिन लाखों करोड़ों खर्च करने के बावजूद भी सरकारी भवन को बेकार छोड़ दिया जाता है.

Also Read::सोनारटोली में ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, 2 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद

10 साल से बंद पड़ा भवन

स्थानीय लोगों के अनुसार भवन लगभग 10 साल पहले बना है, पर इस भवन का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है.

सिर्फ चुनाव में होता है इस्तेमाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस भवन का इस्तेमाल सिर्फ वोट के समय पुलिस कैंप के लिए किया जाता है, बाकी समय में भवन ऐसे ही बंद पड़ा रहता है.

सही उपयोग की मांग

जरूरत है प्रशासन को ऐसी बंद बड़े भवन को चिन्हित कर जिस उद्देश्य के साथ भवन का निर्माण कराया गया है, उसका सही उपयोग किया जाए.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *