3 अप्रैल से युवक लापता, पिता ने एसपी से लगाई गुहार; अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र का मामला

Pakur: पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के बासमती गांव निवासी रमेश यादव के 19 वर्षीय पुत्र संदीप कुमार यादव के लापता...

Pakur: पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के बासमती गांव निवासी रमेश यादव के 19 वर्षीय पुत्र संदीप कुमार यादव के लापता होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मिली जानकारी के अनुसार संदीप कुमार यादव अमड़ापाड़ा स्थित सहवाग गैरेज में काम करता था और 3 अप्रैल को काम के लिए घर से निकला था, लेकिन उसके बाद से अब तक वह घर नहीं लौटा है, जिससे परिजनों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है.

थाने में शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

पिता रमेश यादव ने इसको लेकर अमड़ापाड़ा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है. इसके बाद उन्होंने एसपी को लिखित आवेदन देकर अपने पुत्र की बरामदगी की मांग की है. पिता का कहना है कि 3 अप्रैल से उनका बेटा लापता है और परिवार लगातार उसकी तलाश कर रहा है, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया है.

ALSO READ: झारखंड के सरकारी कर्मियों के सपनों के घर और लग्जरी कारों के लिए करोड़ों का लोन जारी

परिजनों में चिंता, जल्द बरामदगी की मांग

पुत्र के लापता होने से परिजनों में दुख और चिंता का माहौल है. परिवार का कहना है कि संदीप के बिना घर की स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई है. उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द कार्रवाई कर युवक को सुरक्षित बरामद करने की अपील की है. अब देखने वाली बात होगी कि पुलिस संदीप कुमार यादव को कब तक खोज पाती है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *