कोडरमा: सरमाटांड़ स्टेशन के समीप रेल हादसे में एक युवक की मौत

कोडरमा: जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत धनबाद-गया रेलखंड के सरमाटांड़ स्टेशन के समीप रेल हादसे में एक युवक की मौत हो...

सरमाटांड़ स्टेशन पर मौजूद लोग

कोडरमा: जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत धनबाद-गया रेलखंड के सरमाटांड़ स्टेशन के समीप रेल हादसे में एक युवक की मौत हो गई है. मृतक युवक की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है. मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम कुछ ट्रैक मैन उस ओर से गुजर रहे थे उसी बीच उनकी नजर एक युवक पर पड़ी, जो बुरी तरह से घायल अवास्था में था. जब उन्होंने इसकी गंभीरता से जांच की तो पाया कि उसकी मौत हो चुकी है. इसके बाद ट्रैकमैन द्वारा घटना की सूचना जीआरपी कोडरमा को दी गई.

पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा गया सदर अस्पताल 

इधर घटना की जानकारी देते हुए कोडरमा के जीआरपी प्रभारी उपेंद्र कुमार ने बताया कि यह घटना सरमाटांड़ स्टेशन के समीप पोल संख्या 376/24 के समीप हुई है. घटना के पश्चात एक दल को घटनास्थल पर भेज दिया गया है. मृतक की फिलहाल शिनाख्त की जा रही है. शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेजा जा रहा है. उन्होंने बताया कि उक्त युवक इस घटना का शिकार कैसे हुआ है, फिलहाल इसकी कोई पुष्टि नहीं हो पाई है. इधर स्थानीय लोगों के अनुसार उक्त युवक आसपास के इलाके का नहीं प्रतीत होता है. उनका मानना है कि उक्त युवक के किसी अज्ञात ट्रेन की चपेट में आ जाने से या किसी ट्रेन से गिरकर मौत हुई है.

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *