रांची: होली पर्व को देखते हुए जिला प्रशासन ने खाद्य सुरक्षा को लेकर सख्त रुख अपनाया है. 24 फरवरी 2026 को खाद्य सुरक्षा टीम ने रांची रेलवे स्टेशन के आसपास स्थित 15 खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया. उद्देश्य था कि त्योहार के दौरान लोगों और यात्रियों को साफ-सुथरा और सुरक्षित खाना मिल सके.

इन प्रतिष्ठानों में किया गया निरीक्षण
जांच के दौरान कुलदीप होटल, होटल एम्बेसडर, होटल कृष्ण, लवली डेयरी, अन्नपूर्णा भोजनालय, आर.के. भोजनालय, होटल मानसरोवर, होटल मां डेयरी, तंदूर फूड वैन, एम्बसी फूड प्लाजा, सन्नी रेस्टोरेंट, शिवम खाजा भंडार, कुशवाहा खाजा भंडार, पंजाबी बार एंड रेस्टोरेंट और खालसा रेसिडेंसी शामिल थे.
साफ-सफाई का खास ध्यान रखने का निर्देश
निरीक्षण में जिन दुकानों में गड़बड़ी पाई गई, उन्हें सुधार के लिए नोटिस जारी किया गया. वहीं 9 प्रतिष्ठानों पर जुर्माना भी लगाया गया. यह कार्रवाई फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट, 2006 के तहत की गई.
टीम ने सभी संचालकों को साफ-सफाई का खास ध्यान रखने, खाद्य पदार्थों को सही तरीके से स्टोर करने, कर्मचारियों की व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने और लाइसेंस नियमों का पालन करने का निर्देश दिया. साथ ही चेतावनी दी गई कि अगली बार गड़बड़ी मिलने पर और सख्त कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें: रांची नगर निगम चुनाव में अव्यवस्था: डीसी मंजूनाथ भजंत्री को शोकॉज

