रांची/बोकारो:झारखंड के सरकारी महकमों में वित्तीय अनियमितता और भ्रष्टाचार का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. राज्य की बैंकिंग और ट्रेजरी व्यवस्था में सेंध लगाकर करोड़ों रुपये की फर्जी निकासी का खुलासा हुआ है. इस मामले में सीआईडी की विशेष जांच टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बोकारो एसपी कार्यालय के अकाउंट सेक्शन से एक होमगार्ड जवान को गिरफ्तार किया है. बोकारो एसपी कार्यालय के अकाउंट सेक्शन में पदस्थापित एक होमगार्ड जवान को फर्जी तरीके से वेतन निकासी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.
सीआईडी की इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग के अकाउंट सेक्शन और ट्रेजरी कार्यालयों में हड़कंप मच गया है. कई अन्य कर्मी भी जांच के रडार पर हैं. गिरफ्तार जवान से पूछताछ जारी है, जिससे इस बड़े सिंडिकेट के अन्य चेहरों का खुलासा होने की उम्मीद है.
झारखंड वेतन घोटाला: बोकारो ट्रेजरी से फर्जी निकासी मामले में एसआईटी की कार्रवाई, एक जवान गिरफ्तार
रांची/बोकारो:झारखंड के सरकारी महकमों में वित्तीय अनियमितता और भ्रष्टाचार का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. राज्य की बैंकिंग और...
सम्बंधित ख़बरें
