सरायकेला: बाइक सवार मनचलों ने होटल मालिक पर किया हमला, पिता-पुत्र घायल

सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल से पुरुलिया मुख्य राज्यमार्ग में बाइक सवार मनचलों ने होटल मालिक सपन महतो और उनके बेटे पर...

सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल से पुरुलिया मुख्य राज्यमार्ग में बाइक सवार मनचलों ने होटल मालिक सपन महतो और उनके बेटे पर हमला कर दिया, जिससे दोनों घायल हो गए. घटना न्यू बाईपास रोड पर शाम 5 बजे के आसपास हुई.

सपन महतो के सिर पर किया वार

घटना के बारे में बताया जा रहा है, कि एक बाइक सवार के बाइक से गिर जाने के बाद जब सपन महतो और उनका बेटा राहुल बाइक उठाने गए, तब हमलावरों ने सपन महतो के सिर पर वार कर दिया, जिससे वे खून से लतपथ हो गए.

राहुल ने जब अपने पिता को बचाने की कोशिश की, तो छह हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया. वहीं, राहगीरों की भीड़ देखकर हमलावर बाइक लेकर भागने लगे, लेकिन तीन लोगों को पकड़ लिया गया और चांडिल पुलिस के हवाले कर दिया गया.  फिलहाल सपन महतो और उनके बेटे का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: कोडरमा: सरमाटांड़ स्टेशन के समीप रेल हादसे में एक युवक की मौत

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *