Click Here
Click Here

पलामू जिला कांग्रेस कमिटी में अभिषेक तिवारी बने जिला महासचिव

Palamu: पलामू जिला कांग्रेस कमिटी में अभिषेक तिवारी को जिला महासचिव पद पर मनोनीत किया गया है. यह मनोनयन जिलाध्यक्ष बिमला जी...

Palamu: पलामू जिला कांग्रेस कमिटी में अभिषेक तिवारी को जिला महासचिव पद पर मनोनीत किया गया है. यह मनोनयन जिलाध्यक्ष बिमला जी द्वारा किया गया, जिसे संगठन में एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के रूप में देखा जा रहा है. अभिषेक तिवारी लंबे समय से संगठन से जुड़े एक सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं और उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत एनएसयूआई से की है.

नेतृत्व के प्रति जताया आभार

मनोनीत होने के बाद अभिषेक तिवारी ने जिलाध्यक्ष बिमला जी, राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए वे कृतज्ञ हैं.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

Also Read: सरायकेला: पेयजल शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम स्थापित, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

निष्ठा के साथ जिम्मेदारी निभाने का संकल्प

उन्होंने आगे कहा कि उन्हें मिली इस नई जिम्मेदारी का निर्वहन वे पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ करेंगे. साथ ही संगठन को मजबूत बनाने और कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्यरत रहेंगे.

कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल

इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला और सभी ने अभिषेक तिवारी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं.

कई गणमान्य लोगों ने दी बधाई

बधाई देने वालों में धार्मिक न्यास बोर्ड के सदस्य हृदयनंद मिश्रा, विजय चौबे, ऋषिकेश सिंह, अमरनाथ तिवारी, विमला कुमारी, गुलाब नवी, राजेश चौरसिया, सुधीर पासवान सहित कई अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *