Gumla: वित्तीय वर्ष 2026-27 में केंद्र एवं राज्य प्रायोजित पेंशन योजनाओं के लाभुकों के भौतिक सत्यापन के लिए विशेष अभियान की शुरुआत कर दी गई है. उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी दिलेश्वर महतो ने समाहरणालय परिसर से 3 LED जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इन वाहनों के माध्यम से जिले भर में जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा.
अधिकारियों की मौजूदगी
इस अवसर पर सिविल सर्जन शंभूनाथ चौधरी. सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग ललन कुमार रजक. जिला समाज कल्याण पदाधिकारी आरती कुमारी. जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप भगत. जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खां सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे.
डोर-टू-डोर सत्यापन की तैयारी
सहायक निदेशक ललन कुमार रजक ने बताया कि अभियान के तहत प्रत्येक लाभुक का सत्यापन किया जाएगा और नियमानुसार अयोग्य लाभुकों का विलोपन भी होगा. इसके लिए पंचायत सचिव को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है. उनके सहयोग के लिए जनसेवक. रोजगार सेवक और आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका की टीम गठित की गई है.
Also Read: गुमला: DTO और विश्व भ्रमण टीम ने बिना हेलमेट चालकों को सिखाया सुरक्षा का पाठ
25 अप्रैल से 25 मई तक अभियान
यह विशेष अभियान 25 अप्रैल 2026 से 25 मई 2026 तक चलेगा. इस दौरान टीम गांव-गांव और पंचायत स्तर पर घर-घर जाकर सत्यापन कार्य करेगी. नागरिक अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी पंचायत या प्रखंड कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं.
छूटे लाभुकों का भी होगा पंजीकरण
अभियान के दौरान छूटे हुए लाभुकों का आधार और मोबाइल नंबर भी एकत्र कर पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा. सत्यापन के बाद अयोग्य लाभुकों का नाम हटाया जाएगा, ताकि योजनाओं का लाभ सही पात्र लोगों तक पहुंच सके.
DC की अपील
उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने सभी लाभुकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय में अपना सत्यापन कराएं और आवश्यक दस्तावेज पंचायत स्तर पर जमा करें, ताकि उन्हें समय पर राशि सीधे उनके बैंक खाते में मिल सके.
