Click Here
Click Here

सरायकेला में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभुकों का भौतिक सत्यापन, पंचायतों में लगे शिविर

Saraikela: आज सरायकेला प्रखंड अंतर्गत मुरुप, मुंडाटांड़ एवं ईटाकुदार पंचायतों में विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभुकों के भौतिक सत्यापन हेतु शिविर...

Saraikela: आज सरायकेला प्रखंड अंतर्गत मुरुप, मुंडाटांड़ एवं ईटाकुदार पंचायतों में विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभुकों के भौतिक सत्यापन हेतु शिविर का आयोजन किया गया.

शिविर में अभिलेखों का सत्यापन और पात्रता की जांच

शिविर के दौरान संबंधित लाभुकों के अभिलेखों का सत्यापन करते हुए योजनाओं की पात्रता की जांच की गई तथा आवश्यकतानुसार अद्यतन की कार्रवाई की गई. साथ ही लाभुकों को योजनाओं से संबंधित प्रावधानों की जानकारी प्रदान करते हुए पारदर्शी एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर बल दिया गया.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

ALSO READ: गुमला: DTO और विश्व भ्रमण टीम ने बिना हेलमेट चालकों को सिखाया सुरक्षा का पाठ

जिला प्रशासन द्वारा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभ वास्तविक पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने हेतु इस प्रकार के भौतिक सत्यापन अभियान निरंतर संचालित किए जा रहे हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *