लातेहार के पांडुलिपि और धरोहरों को सुरक्षित रखने के लिए डीसी ने दिए अधिकारियों को सख्त निर्देश

Latehar: उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में जिला अंतर्गत “ज्ञान भारतम् मिशन” कार्यक्रम के तहत पांडुलिपियों के अभिलेखीकरण, संरक्षण एवं डिजिटलीकरण से...

Latehar DC
लातेहार डीसी ने की बैठक

Latehar: उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में जिला अंतर्गत “ज्ञान भारतम् मिशन” कार्यक्रम के तहत पांडुलिपियों के अभिलेखीकरण, संरक्षण एवं डिजिटलीकरण से संबंधित कार्य योजना तैयार करने हेतु गठित जिला स्तरीय समिति (DLC) की बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में जिला खेल पदाधिकारी सह नोडल सांस्कृतिक पदाधिकारी, लातेहार द्वारा उपस्थित सभी सदस्यों को भारत सरकार के सांस्कृतिक मंत्रालय की फ्लैगशिप योजना “ज्ञान भारतम् मिशन” के उद्देश्यों एवं जिले में इसके क्रियान्वयन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई. उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत प्राचीन पांडुलिपियों एवं हस्तलिखित दस्तावेजों के संरक्षण, संधारण एवं डिजिटलीकरण का कार्य किया जाएगा.

धरोहरों की पहचान एवं संकलन के लिए दिए गए निर्देश

बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिले में उपलब्ध पांडुलिपियों एवं सांस्कृतिक धरोहरों की पहचान एवं संकलन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. उपायुक्त ने निर्देश दिया कि आमजनों से पांडुलिपियों/धरोहरों से संबंधित जानकारी प्राप्त करने हेतु दैनिक समाचार पत्रों में प्रेस विज्ञप्ति प्रकाशित की जाए. साथ ही जिले के सभी पुस्तकालयों के पुस्तकालयाध्यक्षों से समन्वय स्थापित कर पांडुलिपियों से संबंधित जानकारी एकत्रित करने का निर्देश दिया गया.

इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने निर्देशित किया कि जिले के सभी प्राचीन मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, चर्च, धार्मिक ट्रस्ट, मठ, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक संस्थानों, आदिवासी समुदायों तथा आम नागरिकों से समन्वय स्थापित करते हुए पांडुलिपियों एवं धरोहरों से संबंधित जानकारी संकलित कर जिला खेल पदाधिकारी-सह-नोडल सांस्कृतिक पदाधिकारी, लातेहार को उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए.

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि जिले के प्रमुख पर्यटक स्थलों, जैसे प्राचीन मंदिर एवं संग्रहालय आदि का भौतिक निरीक्षण कर वहां उपलब्ध पांडुलिपियों से संबंधित जानकारी संकलित की जाए. साथ ही जिले के सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों से समन्वय स्थापित कर पांडुलिपियों से संबंधित अभिलेखों एवं दस्तावेजों की जानकारी एकत्रित करने का भी निर्देश दिया गया.

बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार अजय कुमार रजक, जिला खेल पदाधिकारी अविनेश कुमार त्रिपाठी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: रांची में जनगणना 2027 के प्रथम चरण की तैयारी तेज, प्रगणकों-पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण शुरू

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *