BREAKING : गुमला के इतिहास में सबसे बड़ी लूट : हथियार के बल पर अपराधियों ने आधा किलो सोना लूटा, बाजार मूल्य 50 लाख रूपये से ज्यादा

Gumla: गुमला में हरिओम गहना घर के संचालक व्यवसायी शशांक सोनी से भीषण लूट हुई है. घटना सोमवार की शाम लगभग 7...

Gumla: गुमला में हरिओम गहना घर के संचालक व्यवसायी शशांक सोनी से भीषण लूट हुई है. घटना सोमवार की शाम लगभग 7 बजे की है. जब व्यवसायी शशांक सोनी अपनी मां के साथ दुकान बंद करके ग्राहक का ऑर्डर किया हुआ और खुद का बेचने वाला सोना के साथ स्कूटी से अपने घर जा रहे थे. स्कूटी के डिक्की में सोना और बिक्री का पैसा था. उनके घर से लगभग 100 मीटर पहले पुटो रोड में तीन मोटरसाइकिल पर छह लोग हथियार के साथ आए और शशांक के स्कूटी के आगे एक मोटरसाइकिल लगा दिया. हथियारबंद अपराधियों ने हवाई फायरिंग करते हुए कहा कि सारा सामान निकाल कर दो नहीं तो गोली मार देंगे. इसके बाद शशांक और उसकी मां सड़क के किनारे चिप्स पर गिर गए. अपराधियों ने शशांक के कनपटी में हथियार सटा कर धमकी दी. कहा कि समान निकालो नहीं तो गोली मार देंगे.

यह भी पढ़ें : रांची में जनगणना 2027 के प्रथम चरण की तैयारी तेज, प्रगणकों-पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण शुरू

3 बाइक पर आए थे 6 हथियारबंद अपराधी

इसके बाद उसकी मां ने शशांक को पकड़ा और कहा आप मेरे बेटे को ना मारें. आपको जो भी लेना है ले लें. इसके बाद स्कूटी का चाबी लेते हुए डिक्की में रखे लगभग आधा किलो सोना और 50 हजार नकद लेकर हथियारबंद अपराधी फरार हो गए. घटना की सूचना घाघरा थाना को दी गई. इसके बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची सीसीटीवी के जरिए अपराधियों की पहचान में लग गई. वहीं दूसरी टीम छापेमारी कर रही है. बता दें कि हरिओम गहना घर थाना के मुख्य द्वार पर ही है. जिस जगह पर भीषण लूट हुई है वहां से थाना की दूरी महज 100 मीटर है. ग्रामीणों ने कहा कि इतनी भीषण लूट आज तक पूरे जिला में नहीं हुई थी. यह काफी चिंता का विषय है. थाना से महज 100 मीटर की दूरी 50 लाख रूपये से अधिक के सोने की लूट कई सवाल खड़े कर रहे हैं. अनुमान लगाया जा रहा है कि आधा किलो सोने का बाजार मूल्य 50 लाख रूपये ज्यादा है.

यह भी पढ़ें : लातेहार के पांडुलिपि और धरोहरों को सुरक्षित रखने के लिए डीसी ने दिए अधिकारियों को सख्त निर्देश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *