बोकारो में इनकम टैक्स की कार्रवाई: सोनू मिश्रा और प्रकाश जेरॉक्स के ठिकानों पर छापेमारी, DMFT घोटाले का कनेक्शन?

रांची/ बोकारो: इनकम टैक्स की टीम ने बोकारो के चास और सेक्टर 9 इलाके में मंगलवार की शाम छापेमारी की है. इनकम...

बोकारो में इनकम टैक्स की कार्रवाई

रांची/ बोकारो: इनकम टैक्स की टीम ने बोकारो के चास और सेक्टर 9 इलाके में मंगलवार की शाम छापेमारी की है. इनकम टैक्स अधिकारियों की टीम सीआरपीएफ के जवानों के साथ चार वाहनों में सवार होकर पहुंची, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. इनकम टैक्स की टीम चास स्थित सोनू मिश्रा के आवास पर पहुंची. बताया जा रहा है कि सोनू मिश्रा ने जिले के विभिन्न स्कूलों में बाला पेंटिंग का काम बड़े पैमाने पर किया था. इसके बाद सेक्टर 9 स्थित प्रकाश जेरॉक्स के यहां भी इनकम टैक्स की टीम दस्तावेजों की जांच की.

क्या सरकारी धन का किया गया दुरुपयोग? विभाग कर रही जांच 

प्रकाश जेरॉक्स पर स्कूलों और सरकारी संस्थानों में सामान की आपूर्ति करने का आरोप है. सूत्रों के अनुसार, यह पूरी कार्रवाई डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) फंड के उपयोग में हुई कथित अनियमितताओं से जुड़ी है. विभाग यह जांच कर रहा है कि क्या इन ठेकों और सप्लाई के कामों में सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है या अवैध तरीके से लाभ कमाया गया है. हालांकि, इसकी अधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं हुई है.

इस छापेमारी ने राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में भी हलचल तेज कर दी है. चर्चा है कि सोनू मिश्रा एक प्रभावशाली प्रशासनिक अधिकारी के करीबी मित्र हैं. इसी रसूख के कारण उन्हें बड़े ठेके मिलने की बात कही जा रही है.

यह भी पढ़ें: बोकारो: आपसी विवाद में स्टेशन के पास युवक की गोली मारकर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *