Click Here
Click Here

रातू में बिजली चोरों पर करंट: सुबह से शाम तक चला ऑपरेशन, 6 पकड़े गए

रांची: रातू इलाके में बिजली चोरी के खिलाफ जोरदार एक्शन देखने को मिला. झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के निर्देश पर कल...

bijli

रांची: रातू इलाके में बिजली चोरी के खिलाफ जोरदार एक्शन देखने को मिला. झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के निर्देश पर कल सुबह से रात तक चला अभियान, जिसमें विभागीय टीम ने सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक कई इलाकों में ताबड़तोड़ छापेमारी की.

मीटर बायपास से लेकर हुकिंग तक हर तरीका बेनकाब

जांच के दौरान पाहनटोली तिलता समेत आसपास के क्षेत्रों में 6 लोग अवैध रूप से बिजली का इस्तेमाल करते पकड़े गए. इनमें सुगुन्ती देवी, मित्रो मुंडा, सनी मुंडा, राजू मुंडा और संजय मुंडा शामिल हैं. टीम ने पाया कि कोई मीटर को बायपास कर रहा था, तो कोई सीधे एलटी लाइन में हुकिंग कर बिजली खींच रहा था.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

Read Also: एचईसी की जमीन और क्वार्टरों पर अतिक्रमण पर केंद्र सख्त विस्तृत जांच रिपोर्ट तलब, 1500 एकड़ भूमि व 800 क्वार्टरों पर अवैध कब्जे की जानकारी मांगी

भरना पड़ेगा हर्जाना

बिजली विभाग ने सभी आरोपियों पर कुल करीब 18 हजार रुपये का जुर्माना तय किया है. छापेमारी के दौरान जब्त किए गए उपकरणों को रातू विद्युत कार्यालय में सुरक्षित रखा गया है.

अभी तो ये शुरुआत है

अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि बिजली चोरी के खिलाफ इस तरह के अभियान आगे भी लगातार चलते रहेंगे. नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई तय है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *