Click Here
Click Here

रक्त की कमी दूर करने की पहल: छतरपुर अस्पताल में 29 अप्रैल को मेगा ब्लड डोनेशन कैंप

Palamu: जिले के छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल में बुधवार 29 अप्रैल को एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी...

Palamu: जिले के छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल में बुधवार 29 अप्रैल को एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. यह जानकारी अस्पताल प्रशासन द्वारा दी गई है और बताया गया है कि जिला मुख्यालय स्थित रक्त केंद्र में खून की कमी को देखते हुए उपायुक्त और सिविल सर्जन के निर्देश पर यह कदम उठाया गया है.

सुबह 11 बजे से शुरू होगा शिविर

शिविर की शुरुआत सुबह ग्यारह बजे से होगी, जिसमें कोई भी स्वस्थ व्यक्ति अपनी स्वेच्छा से रक्तदान कर सकता है. अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने क्षेत्र के युवाओं और प्रबुद्ध नागरिकों से इस महादान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है, ताकि जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सके.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

ALSO READ: डीजे वाहन की चपेट में किशोर की मौत, दो घायल

इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्थानीय थाना प्रभारी, कॉलेज के प्राचार्य और प्रखंड विकास पदाधिकारी को भी सूचित किया गया है, ताकि वे अधिक से अधिक लोगों को प्रेरित कर सकें. छतरपुर की जनता में भी इस नेक कार्य को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *