रांची में पुलिस का बड़ा एक्शन: देर रात होटलों में छापेमारी और चलाया गया एंटी क्राइम चेकिंग अभियान

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर...

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है. रांची एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर मंगलवार की देर रात शहर के विभिन्न इलाकों में व्यापक स्तर पर एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया. इस औचक कार्रवाई से अपराधियों और संदिग्ध तत्वों में हड़कंप मच गया है. यह विशेष अभियान प्रशिक्षु आईपीएस साक्षी जमुआर और कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में चलाया गया.पुलिस की टीम ने राजधानी के संवेदनशील इलाकों, विशेषकर रातू रोड और उसके आसपास के क्षेत्रों में मोर्चा संभाला.अभियान का मुख्य उद्देश्य देर रात होने वाली आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाना और शहर की सुरक्षा सुनिश्चित करना था.अभियान के दौरान पुलिस की टीमों ने रातू रोड स्थित कई छोटे-बड़े होटलों और लॉज की अचानक जांच की. इस दौरान होटल के विजिटर रजिस्टर की बारीकी से पड़ताल की गई कमरों में ठहरे हुए लोगों के पहचान पत्रों का सत्यापन किया गया. होटल संचालकों को सख्त निर्देश दिए गए कि बिना वैध पहचान पत्र के किसी भी व्यक्ति को कमरा न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें.

होटल में जांच

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *