Click Here
Click Here

रांची रेल मंडल का बड़ा प्लान: 25 नई ट्रेनें, स्मार्ट स्टेशन और आधुनिक सुविधाओं का विस्तार

News Desk: रांची रेल मंडल में अगले पांच वर्षों के भीतर 25 नई ट्रेनों को शुरू करने की तैयारी की जा रही...

News Desk: रांची रेल मंडल में अगले पांच वर्षों के भीतर 25 नई ट्रेनों को शुरू करने की तैयारी की जा रही है. फिलहाल मंडल में करीब 100 ट्रेनें संचालित हो रही हैं, जबकि भविष्य में इस संख्या को बढ़ाने की योजना है.

यात्री दबाव को देखते हुए बढ़ाई जाएगी क्षमता

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

DRM(Divisional Railway Manager) करूणानिधि सिंह ने बताया कि यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. ट्रेनों के संचालन को सुचारू और आसान बनाने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं.

कई स्टेशनों का किया जा रहा विकास

भीड़ को नियंत्रित करने और संचालन को बेहतर बनाने के लिए पिस्का, बालसिरिंग, लोदमा और लोहरदगा स्टेशनों को विकसित किया जा रहा है, ताकि ट्रेनों की आवाजाही अधिक सुगम और व्यवस्थित हो सके.

रांची रेलवे स्टेशन का बड़ा मेकओवर, सुविधाओं का होगा विस्तार

रांची रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए बड़े स्तर पर विकास कार्य किए जा रहे हैं. स्टेशन पर प्लेटफार्म की संख्या बढ़ाने की योजना है, जबकि ट्रैक से संबंधित काम पूरा हो चुका है और अब प्लेटफार्म डेवलपमेंट पर काम जारी है.

नॉर्थ और साउथ एरिया का होगा विस्तार

स्टेशन के नॉर्थ और साउथ हिस्से का विस्तार किया जाएगा ताकि यात्रियों की आवाजाही अधिक सुगम हो सके.

भीड़ नियंत्रण के लिए बनेगा होल्डिंग एरिया

त्योहारों और परीक्षा जैसे पीक टाइम में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए 14 हजार स्क्वायर मीटर का होल्डिंग एरिया बनाया जाएगा, जिसे 6 महीने के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.

स्मार्ट कनेक्टिविटी और पार्किंग विस्तार

DRM ने बताया कि स्मार्ट सिटी कनेक्टिविटी के तहत रेल ओवर ब्रिज (ROB) का निर्माण किया जाएगा. साथ ही 1 से 1.5 साल के भीतर स्टेशन पर पार्किंग सुविधाओं का भी विस्तार किया जाएगा, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके.

अमृत भारत योजना से चमकेंगे 15 स्टेशन, आधुनिक सुविधाओं से होगा विकास

अमृत भारत योजना के तहत 15 रेलवे स्टेशनों के विकास का प्रस्ताव तैयार किया गया है. इनमें से 4 नए स्टेशन विकसित किए जा रहे हैं, जिनमें 2 का काम जल्द पूरा होने की उम्मीद है. वहीं, वर्ष के अंत तक 5 और स्टेशनों को तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है.

Also Read: नवजात को बेचने का मामला: मानवाधिकार आयोग ने पलामू प्रशासन से मांगी एक्शन टेकन रिपोर्ट, पूछा- क्या वास्तव में मिला सरकारी योजनाओं का लाभ?

दिव्यांगों और यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाएं

इन स्टेशनों पर दिव्यांग यात्रियों के लिए विशेष सुविधाएं और आम यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे यात्रा अनुभव को और बेहतर बनाया जा सके.

AI और GPS से बढ़ेगी सुरक्षा व्यवस्था

DRM ने बताया कि सुरक्षा और संचालन को मजबूत करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और GPS तकनीक का उपयोग किया जाएगा. इससे ऑपरेशन और सिक्योरिटी सिस्टम और अधिक प्रभावी बनेगा.

कर्मचारियों की ट्रैकिंग और सेवाओं में सुधार

लाइनमैन और गैंगमैन की GPS आधारित ट्रैकिंग की व्यवस्था की जाएगी. इसके अलावा बेडरोल सेवा में भी जल्द बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *