Palamu: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में मैट्रिक परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया. इस अवसर पर मेधावी विद्यार्थियों को पौधा, पुस्तक एवं मेडल प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त शेखावत ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उनके आगामी लक्ष्यों के बारे में जानकारी ली. उन्होंने बच्चों से पूछा कि वे भविष्य में क्या बनना चाहते हैं? डीसी ने निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि ये आप सभी का लौंचपैड है. आगे और महत्वपूर्ण पड़ाव आयेंगे. आप सभी बच्चों की मेहनत सराहनीय है. आप सबों को किताबों की तरह बड़ा बनना है. उन्होंने सभी से अपने रुचि के अनुरूप ही आगे भविष्य की रणनीति बनाने की बात कही.
यह भी पढ़ें : पूर्व मंत्री आलमगीर आलम से जुड़ा टेंडर घोटाला में बिल्डर मुन्ना कुमार की गवाही
सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता : उपायुक्त
उपायुक्त ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता बल्कि निरंतर परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से ही सफलता प्राप्त होती है. उन्होंने विद्यार्थियों को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी. इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, विद्यार्थियों के अभिभावक एवं संबंधित स्कूल के शिक्षक मौजूद रहे.
यह भी पढ़ें : महिला आरक्षण पर कांग्रेस ने केंद्र पर साधा निशाना, कहा नीयत साफ नहीं, इसे तुरंत लागू करे सरकार
