Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

तेज रफ्तार बाराती वाहन की टक्कर से तीन लोग घायल, चालक गिरफ्तार

Giridih: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बनियाडीह कोपा गांव में तेज रफ्तार बाराती गाड़ी की चपेट में आने से तीन लोग...

Giridih: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बनियाडीह कोपा गांव में तेज रफ्तार बाराती गाड़ी की चपेट में आने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

घायलों की पहचान

घायलों की पहचान लीला देवी, विमला देवी और शंकर दास के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि तीनों डांडीडीह से कोपा गांव एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे.

Also Read: Palamu : मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्रा सम्मानित, डीसी ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामना

सुबह के समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, रातभर शादी समारोह में शामिल रहने के बाद सुबह तीनों घर के बाहर खड़े थे. इसी दौरान एक तेज रफ्तार बाराती गाड़ी अनियंत्रित होकर आई और उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए.

चालक को ग्रामीणों ने पकड़ा

हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भागने लगा, लेकिन स्थानीय ग्रामीणों ने पीछा कर उसे कुछ दूरी पर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया.

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *