SIMDEGA: 16 मई से शुरू होगी देश की 8वीं जनगणना, डिजिटल मोड में होगी पूरी प्रक्रिया

SIMDEGA: लगभग 14 वर्षों के अंतराल के बाद देश में एक बार फिर जनगणना की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है. आगामी...

SIMDEGA: लगभग 14 वर्षों के अंतराल के बाद देश में एक बार फिर जनगणना की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है. आगामी 16 मई से शुरू होने वाली यह जनगणना आजाद भारत की आठवीं जनगणना मानी जा रही है. इसको लेकर सिमडेगा जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं.

डिजिटल मोड में दो चरणों में होगी प्रक्रिया 

उपायुक्त कंचन सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल मोड में दो चरणों में संपन्न की जाएगी, जिससे प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सटीक होगी.

पहला चरण 16 मई से, मकानों की होगी गणना 

उन्होंने बताया कि जनगणना का पहला चरण 16 मई से 14 जून तक चलेगा, जिसमें मकानों की गणना की जाएगी. इसके पूर्व 1 मई से 15 मई तक नागरिकों को स्वगणना का अवसर दिया गया है.

मोबाइल से खुद भर सकेंगे जानकारी

इस दौरान लोग अपने मोबाइल के माध्यम से Census Self Enumeration Portal पर जाकर अपनी जानकारी स्वयं दर्ज कर सकते हैं. ऑनलाइन जानकारी भरने के बाद नागरिकों को एक सबमिट मैसेज प्राप्त होगा, जिसे सुरक्षित रखना आवश्यक है.

घर-घर सत्यापन की भी होगी व्यवस्था

16 मई के बाद जब गणनाकार घर-घर पहुंचेंगे, तब इस मैसेज को दिखाकर नागरिक अपनी जानकारी का सत्यापन करवा सकेंगे.

जागरूकता कार्यक्रम का होगा आयोजन

उपायुक्त ने बताया कि 1 मई को नगर भवन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस प्रक्रिया में भाग लें.

दूसरा चरण 2027 में होगा शुरू

जनगणना के दूसरे चरण की शुरुआत 9 फरवरी 2027 से होगी, जिसमें परिवार के सदस्यों की विस्तृत गणना की जाएगी.

जनसहयोग की अपील

प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग करें, ताकि सटीक आंकड़े तैयार हो सकें और विकास योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू किया जा सके.

ALSO READ: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम से जुड़ा टेंडर घोटाला में बिल्डर मुन्ना कुमार की गवाही

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *