गिरिडीह : युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, जबर्दस्ती टैबलेट खिलाने का आरोप, तहकीकात में जुटी पुलिस

Giridih: जमुआ थाना क्षेत्र के धर्मपुर पंचायत अंतर्गत पाराखारो गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. घटना से...

Giridih: जमुआ थाना क्षेत्र के धर्मपुर पंचायत अंतर्गत पाराखारो गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान बालेश्वर राणा के पुत्र श्रीकांत के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, श्रीकांत घर से करीब 500 मीटर दूर आम बगान के पास संदिग्ध हालत में पड़ा मिला. पशु चराने गई गांव की दो महिलाओं ने उसे जमीन पर तड़पते और कराहते देखा. महिलाओं के अनुसार, श्रीकांत ने तड़पते हुए बताया कि दो अज्ञात व्यक्तियों ने उसे जबरन टैबलेट खिला दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई. उसने घरवालों को बुलाने की बात कही.

यह भी पढ़ें : गिरिडीह : NEET (UG) को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, 3 मई को 3 केंद्रों पर 1320 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

अस्पताल ले जाने के दौरान बिगड़ी स्थिति

घटना की सूचना मिलने पर धर्मपुर मुखिया के पुत्र सुशील कुमार हाजरा उसे तुरंत वाहन से जमुआ अस्पताल ले गए. वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए गिरिडीह रेफर कर दिया. गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच करने के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया.

हत्या की आशंका

घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं और परिजन और ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे हैं. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और सभी पहलुओं की तहकीकात कर रही है, पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा.

यह भी पढ़ें : निजी स्कूलों की फीस पर नियंत्रण, अधिकतम 10% वृद्धि की सीमा तय

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *