Click Here
Click Here

फूड प्वाइजनिंग के बाद विधायक कल्पना सोरेन पहुंचीं गिरिडीह सदर अस्पताल, मरीजों का जाना हाल

Giridih: शहर के लेदा-बेजटो क्षेत्र में फूड प्वाइजनिंग की घटना के बाद स्थिति का जायजा लेने के लिए विधायक कल्पना सोरेन खुद...

Giridih: शहर के लेदा-बेजटो क्षेत्र में फूड प्वाइजनिंग की घटना के बाद स्थिति का जायजा लेने के लिए विधायक कल्पना सोरेन खुद सदर अस्पताल पहुंचीं. मंगलवार को उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और इलाज की पूरी प्रक्रिया की जानकारी ली.

डॉक्टरों को दिए सख्त निर्देश

कल्पना सोरेन ने अस्पताल में पहुंचकर डॉक्टरों से मरीजों की स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी ली और निर्देश दिया कि किसी भी मरीज के इलाज में लापरवाही न हो. उन्होंने कहा कि सभी प्रभावित लोगों को बेहतर और त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए. साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को सतर्क रहते हुए सभी मरीजों पर विशेष निगरानी रखने को कहा. फूड प्वाइजनिंग की इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में चिंता का माहौल है, जबकि स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

ALSO READ: गिरिडीह : युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, जबर्दस्ती टैबलेट खिलाने का आरोप, तहकीकात में जुटी पुलिस 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *