Ranchi: झारखंड की महिला का बेंगलुरु में खून से लथपथ शव बरामद किया गया. यह मामला अडुगोडी इलाके का है. मृतक महिला की पहचान 34 वर्षीय पूजा दत्ता के रूप में हुई है। वह मूल रूप से झारखंड के धनबाद की रहने वाली थी. पूजा बेंगलुरु में एक निजी कंपनी में काम करती थी। सोमवार को मोहल्ले के लोगों ने उसके फ्लैट से बदबू आने की सूचना पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर कमरे में घुसी.
पुलिस को पूजा का शव नग्न अवस्था में सड़ी-गली स्थिति में खून से सना मिला. शव देखकर आशंका जताई जा रही है कि उसकी मौत दो से तीन दिन पहले हुई होगी. मौके से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है. कुंडी घर के अंदर से लगी हुई थी. पुलिस के अनुसार, घर के अंदर फटे हुए कागज बिखरे थे, इसलिए शक है कि उसने आत्महत्या की होगी. मौत का सही कारण पता लगाने के लिए उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
ALSO READ: निजी स्कूलों की फीस पर नियंत्रण, अधिकतम 10% वृद्धि की सीमा तय


