Click Here
Click Here

उपायुक्त की अध्यक्षता में NEET (UG)-2026 परीक्षा को लेकर विशेष बैठक आयोजित

Gumla: National Eligibility Entrance Test (NEET) UG-2026 परीक्षा के सफल, कदाचारमुक्त एवं सुचारू आयोजन को लेकर उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता में...

_NEET Exam
बैठक करते उपायुक्त

Gumla: National Eligibility Entrance Test (NEET) UG-2026 परीक्षा के सफल, कदाचारमुक्त एवं सुचारू आयोजन को लेकर उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में एक विशेष बैठक आयोजित की गई. यह परीक्षा दिनांक 03 मई 2026 को जिला अंतर्गत कार्तिक उरांव महाविद्यालय, गुमला में निर्धारित है.

सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने का निर्देश

बैठक में उपायुक्त द्वारा परीक्षा के सफल संचालन हेतु विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि परीक्षा के संचालन के लिए प्राप्त सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि परीक्षा निष्पक्ष एवं पारदर्शी वातावरण में संपन्न हो सके.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों की सुविधा, प्रवेश व्यवस्था, निगरानी, यातायात नियंत्रण एवं आवश्यक प्रशासनिक तैयारियों को समय रहते पूर्ण करने का निर्देश दिया. साथ ही परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या कदाचार की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए सतर्क एवं समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया.

बैठक में अपर समाहर्ता गुमला शशिंद्र कुमार बड़ाइक, अनुमंडल पदाधिकारी गुमला राजीव नीरज, जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खालको, एसडीपीओ गुमला सुरेश प्रसाद यादव, के ओ कॉलेज प्रधानाध्यापक, गोपनीय प्रभारी रवि पांडे सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: पत्रकार की पिटाई पर मंत्री इरफान अंसारी का पलटवार, बोले- झूठ फैलाकर ध्यान भटका रही बीजेपी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *