पलामू: नवाजयपुर पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार

PALAMU: जिले के नवाजयपुर थाना क्षेत्र के कसवाखाड़ निवासी विनय चौहान की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल चोरी...

PALAMU: जिले के नवाजयपुर थाना क्षेत्र के कसवाखाड़ निवासी विनय चौहान की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल चोरी के गिरोह का भंडाफोड़ किया है. वादी की पल्सर बाइक (JH03Y4026) चोरी करते हुए राजन कुमार को रंगे हाथ पकड़ा गया था, जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम का गठन किया.

तीन आरोपी गिरफ्तार, गिरोह का खुलासा

पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी राजन कुमार के साथ उसके दो अन्य सहयोगियों रोहित कुमार और दीपक कुमार को गिरफ्तार कर लिया है.

चोरी की बाइक और स्कूटी बरामद

पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने वादी की पल्सर मोटरसाइकिल के अलावा दो अन्य बिना नंबर की चोरी की स्कूटी भी बरामद की है, जिनमें एक काले रंग की और दूसरी पीले रंग की है.

पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई

इस छापेमारी दल का नेतृत्व पुलिस निरीक्षक सुरेश कुमार मंडल ने किया, जिसमें थाना प्रभारी सतीश कुमार गुप्ता, बीरेंद्र कुमार मेहता, सुखदेव रविदास और आईआरबी के जवान शामिल थे.

आपराधिक इतिहास की जांच जारी

गिरफ्तार अपराधियों में से मुख्य आरोपी राजन कुमार का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है. पुलिस अब बरामद वाहनों के मालिकों की पहचान करने और गिरोह के अन्य संपर्कों का पता लगाने में जुटी है.

Also Read : पलामू के पिपराटांड़ में घर के बाहर व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *