Click Here
Click Here

स्वच्छता एवं स्वास्थ्य में तेलोडीह पंचायत नंबर-1, विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने दी बधाई

Giridih: तेलोडीह पंचायत की राज्यस्तरीय सफलता को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है. स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन...

Giridih: तेलोडीह पंचायत की राज्यस्तरीय सफलता को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है. स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पंचायत ने जिले में पहला स्थान हासिल किया है. इसी उपलब्धि के तहत आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हाथों मुखिया शब्बीर आलम को प्रशस्ति पत्र एवं 10 लाख रुपये की राशि देकर सम्मानित किया गया.

विधायक से मुलाकात, विकास योजनाओं की रखी मांग

इस बड़ी उपलब्धि के बाद मुखिया शब्बीर आलम ने गांडेय की विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें पूरी जानकारी दी. विधायक ने इस सफलता पर मुखिया सहित पूरे पंचायत परिवार और जिलेवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है. उन्होंने आशा जताई कि तेलोडीह पंचायत आगे भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन करते हुए राज्य ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाएगा.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

मुखिया शब्बीर आलम ने विधायक का आभार जताते हुए कहा कि यह सम्मान पूरे पंचायत के सामूहिक प्रयास, मेहनत और समर्पण का परिणाम है.

ALSO READ: चार धाम यात्रा 2026: श्रद्धा, नियम और सुरक्षा के बीच शुरू हुआ आध्यात्मिक सफर

सौर्य लाइट और स्कूल निर्माण समेत कई मांगें

मुलाकात के दौरान मुखिया शब्बीर आलम ने पंचायत के विकास को और गति देने के लिए कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं. इनमें शौर्य ऊर्जा लाइट, हाई मास्ट लाइट की व्यवस्था, उच्च विद्यालय का अविलंब निर्माण तथा स्वास्थ्य सुविधाओं को और मजबूत करने से जुड़ी योजनाएं प्रमुख रहीं. उन्होंने बताया कि इन योजनाओं के लागू होने से पंचायत में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा और आम लोगों को सीधा लाभ मिलेगा. विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने इन मांगों पर सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *