गुमला में संवेदकों का धरना, लंबित भुगतान और रॉयल्टी नीति पर जताई नाराजगी

Gumla : जिले के संवेदकों ने लंबित भुगतान और नई रॉयल्टी नीति के विरोध में बुधवार को समाहरणालय परिसर में एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन...

Gumla : जिले के संवेदकों ने लंबित भुगतान और नई रॉयल्टी नीति के विरोध में बुधवार को समाहरणालय परिसर में एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया. जिले के विभिन्न इलाकों से पहुंचे सैकड़ों संवेदकों ने कहा कि वे विकास योजनाओं का काम समय पर पूरा कर देते हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से भुगतान में काफी देरी की जाती है, जिससे आर्थिक परेशानी बढ़ रही है.

संवेदक संघ के अध्यक्ष गुड्डू गुप्ता ने आरोप लगाया कि बालू पर मिलने वाली राशि की तुलना में कई गुना अधिक रॉयल्टी वसूली जा रही है. उन्होंने कहा कि वैध रॉयल्टी चालान उपलब्ध कराने में भी दिक्कत होती है, जिसके कारण भुगतान प्रक्रिया प्रभावित होती है.

भुगतान में देरी से मजदूर परेशान

संघ के सचिव पंकज कुमार सिंह ने कहा कि भुगतान लंबित रहने से मजदूरों को समय पर मजदूरी देना मुश्किल हो जाता है और कई परिवारों की रोजी-रोटी प्रभावित होती है. उन्होंने बताया कि कुछ पुराने विकास कार्यों का भुगतान भी अब तक नहीं मिला है. धरना के बाद संवेदक संघ ने DC दिलीश्वर महतो को ज्ञापन सौंपा. DC ने आश्वासन दिया कि जिला स्तर की समस्याओं का समाधान नियमों के अनुसार करने का प्रयास किया जाएगा और राज्य स्तर के मुद्दों को सरकार के पास भेजा जाएगा.

Also Read : झारखंड में श्रीअन्न मिशन को रफ्तार, किसानों के लिए बाजार तैयार करेगी सरकार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *