सरायकेला : औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों पर फूटा उद्यमियों का गुस्सा, जियाडा से जल्द निर्माण की मांग

Seraikela : जिले के आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की खस्ताहाल सड़कों, बंद स्ट्रीट लाइटों, जाम नालियों और साफ-सफाई की गंभीर समस्याओं को लेकर...

Seraikela : जिले के आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की खस्ताहाल सड़कों, बंद स्ट्रीट लाइटों, जाम नालियों और साफ-सफाई की गंभीर समस्याओं को लेकर आदित्यपुर गम्हारिया विकास समिति के शिष्टमंडल ने पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में जियाडा के रीजनल डायरेक्टर प्रेम रंजन से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराते हुए सड़क निर्माण की राह में आ रही प्रशासनिक और तकनीकी अड़चनों को दूर कर शीघ्र निर्माण कार्य धरातल पर उतारने की मांग की.

​ जर्जर सड़कों से आवागमन प्रभावित, नए उद्यमियों को मिले प्राथमिकता: पुरेंद्र

​मुलाकात के बाद पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि सड़कों की जर्जर स्थिति के कारण उद्यमियों, मजदूरों और आम लोगों का आवागमन बेहद कठिन हो गया है. उन्होंने मांग की कि बुनियादी ढांचे में सुधार के साथ-साथ बड़े उद्योगों के साथ-साथ छोटे और मध्यम उद्यमियों को भी प्राथमिकता पर प्लॉट उपलब्ध कराए जाएं ताकि नए उद्योग स्थापित हों और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ें.

​ टेंडर प्रक्रिया जारी, बरसात के तुरंत बाद शुरू होगा सड़क निर्माण: प्रेम रंजन

​जियाड़ा के रीजनल डायरेक्टर प्रेम रंजन ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए बताया कि मुख्यालय की जांच टीम द्वारा निरीक्षण किया जा चुका है और साफ-सफाई के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी है. इंडस्ट्री एसोसिएशन के साथ वार्ता के बाद सड़क निर्माण के प्राक्कलन में संशोधन किया गया है. टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही बरसात के तुरंत बाद सड़कों का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा. उन्होंने यह भी बताया कि बहरागोड़ा, चांडिल और सीतारामपुर जैसे इलाकों में उपलब्ध भूमि पर भी छोटे उद्योगों को बढ़ावा दिया जाएगा.

Also Read : गुमला में संवेदकों का धरना, लंबित भुगतान और रॉयल्टी नीति पर जताई नाराजगी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *