भूत बंगला का जादू दो हफ्तों में ही दोगुनी कमाई की ओर बढ़ रही

Entertainment Desk: अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी ड्रामा भूत बंगला ने रिलीज होते ही रणवीर सिंह की धुरंधर 2 की कमाई पर असर...

Entertainment Desk: अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी ड्रामा भूत बंगला ने रिलीज होते ही रणवीर सिंह की धुरंधर 2 की कमाई पर असर डालना शुरू कर दिया है. 1800 करोड़ के बड़े बजट वाली ‘धुरंधर 2’ के सामने यह हॉरर-कॉमेडी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है.

फिल्म दो हफ्तों में ही अपने बजट से दोगुनी कमाई की ओर बढ़ रही है.

17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘भूत बंगला’ शुरुआत से ही शानदार कमाई कर रही है. घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ ओवरसीज मार्केट में भी फिल्म ने अपनी पकड़ मजबूत बनाई है. महज 13 दिनों में ही इसने विदेशी बाजार में हाफ सेंचुरी पूरी कर ली. सैकनिल्क के मुताबिक, दूसरे बुधवार (13वें दिन) फिल्म ने 3.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. वहीं, उस दिन ओवरसीज मार्केट में करीब 75 लाख रुपये की कमाई हुई. इसके साथ ही फिल्म का कुल विदेशी कलेक्शन 51.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया.

दुनियाभर में कलेक्शन

फिल्म अब 200 करोड़ क्लब में एंट्री के बेहद करीब है. ‘भूत बंगला’ ने दुनियाभर में अब तक 199.38 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है और गुरुवार के कलेक्शन के साथ यह आंकड़ा पार होने की पूरी संभावना है. भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 147.88 करोड़ रुपये रहा, जबकि नेट कलेक्शन 124.50 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है.

फिल्म की कहानी

‘भूत बंगला’ की कहानी मंगलपुर नाम के गांव पर आधारित है, जहां एक रहस्यमयी राक्षस नई-नवेली दुल्हनों को उठा ले जाता है. जब अर्जुन आचार्य (अक्षय कुमार) अपनी बहन की शादी के लिए गांव लौटता है, तो उसे एक ऐसी सच्चाई का सामना करना पड़ता है, जिससे वह सालों से अनजान था. फिल्म में राजपाल यादव, परेश रावल, असरानी, जिशु सेनगुप्ता, वामिका गब्बी और तब्बू जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं.

Also Read: झारखंड के विकास को मिली नई गति: वित्त वर्ष 2026-27 के बजट क्रियान्वयन में ‘होम’ और ‘लॉ’ डिपार्टमेंट ने मारी बाजी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *