रांची : वृद्धाश्रम पहुंचे डीसी मंजूनाथ भजन्त्री, बुजुर्गों की देखभाल और इलाज के दिए निर्देश

Ranchi: उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने गुरुवार को नगड़ी स्थित कुलगु पिस्का के बिहार समाज कल्याण संस्थान (ओल्ड एज होम) का निरीक्षण कर...

Ranchi: उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने गुरुवार को नगड़ी स्थित कुलगु पिस्का के बिहार समाज कल्याण संस्थान (ओल्ड एज होम) का निरीक्षण कर वहां रह रहे बुजुर्गों का हालचाल जाना. इस दौरान उन्होंने आश्रम में उपलब्ध सुविधाओं, स्वच्छता, भोजन व्यवस्था और चिकित्सा सेवाओं का जायजा लिया. निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने आश्रम के सभी कमरों, किचन, डाइनिंग एरिया और परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया. साथ ही संत मदर टेरेसा क्लिनिक का भी अवलोकन कर वहां उपलब्ध दवाओं, चिकित्सा सुविधाओं और इलाज की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी ली. निरीक्षण के दौरान दो बुजुर्गों के अस्वस्थ होने की जानकारी मिलने पर उपायुक्त ने तत्काल सिविल सर्जन सदर को निर्देश दिया कि दोनों बुजुर्गों का समुचित इलाज सुनिश्चित किया जाए और उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखी जाए.

यह भी पढ़ें : 1 मई से रांची में जनगणना-2027 का पहला चरण शुरू, 15 मई तक स्व-गणना और 14 जून तक घर-घर सर्वे

बुजुर्ग समाज के अनुभवी नागरिक, उचित देखभाल जरूरी : डीसी

उपायुक्त ने कहा कि वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्ग समाज के अनुभवी नागरिक हैं और उनकी देखभाल, आरामदायक आवास, पौष्टिक भोजन तथा समय पर चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करना प्रशासन का नैतिक दायित्व है. उन्होंने आश्रम प्रबंधन को स्वच्छता बनाए रखने, गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने, क्लिनिक में नियमित एएनएम की उपस्थिति सुनिश्चित करने, दवाओं का पर्याप्त स्टॉक रखने और बुजुर्गों की नियमित स्वास्थ्य जांच कराने के निर्देश दिए. साथ ही आपात स्थिति में तुरंत अस्पताल रेफर करने की व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा. मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी उर्वशी पाण्डेय एवं आश्रम के केयर टेकर भी उपस्थित थे. वर्तमान में आश्रम में कई बुजुर्ग निवास कर रहे हैं, जिन्हें आवास, भोजन और आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं.

यह भी पढ़ें : कोडरमा पुलिस ने 14 साल के बच्चे को 24 घंटे के भीतर किया सकुशल बरामद

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *