Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग में सजेगा शतरंज महाकुंभ: 16 मई से ऑल इंडिया टूर्नामेंट, 800+ खिलाड़ी, 6.11 लाख इनामी राशि और 40 लाख का आयोजन

Hazaribagh: हजारीबाग जल्द ही राष्ट्रीय शतरंज का केंद्र बनने जा रहा है. हजारीबाग चेस एसोसिएशन के तत्वावधान में आगामी 16 से 24...

Hazaribagh: हजारीबाग जल्द ही राष्ट्रीय शतरंज का केंद्र बनने जा रहा है. हजारीबाग चेस एसोसिएशन के तत्वावधान में आगामी 16 से 24 मई तक 9 दिवसीय ‘ऑल इंडिया शतरंज टूर्नामेंट‘ का आयोजन किया जा रहा है. विनोबा भावे विश्वविद्यालय के मल्टीपरपज हॉल में होने वाले इस भव्य टूर्नामेंट में 93 वर्ष के बुजुर्ग से लेकर साढ़े 5 साल के नन्हे खिलाड़ी तक अपनी चालों का जादू बिखेरेंगे.

दो चरणों में होगी प्रतियोगिता

आयोजन समिति ने बताया कि प्रतियोगिता दो हिस्सों में संपन्न होगी.
पहला चरण (16-20 मई): यह ओपन कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होगा.
दूसरा चरण (21-24 मई): यह 1800 से कम रेटिंग वाले खिलाड़ियों के लिए निर्धारित है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन 16 मई को सुबह 10:00 बजे होगा. प्रतिदिन दो-दो राउंड के मुकाबले खेले जाएंगे.

आकर्षण का केंद्र: 6.11 लाख की पुरस्कार राशि

विजेताओं के लिए कुल 6 लाख 11 हजार रुपये की इनामी राशि रखी गई है.
प्रथम पुरस्कार: 1 लाख रुपये और ट्रॉफी.
द्वितीय व तृतीय: क्रमशः 60 हजार और 40 हजार रुपये.
कुल 40 खिलाड़ियों को कैश प्राइज दिया जाएगा. पहले चरण के लिए 4.05 लाख और दूसरे चरण के लिए 2.06 लाख रुपये आवंटित हैं.

खिलाड़ियों के लिए विशेष सुविधाएं

टूर्नामेंट के डायरेक्टर करण जायसवाल ने बताया कि बाहर से आने वाले खिलाड़ियों के ठहरने के लिए होटलों और गेस्ट हाउस में पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. खिलाड़ियों को आवास से आयोजन स्थल तक लाने-ले जाने के लिए विशेष बस सेवा भी उपलब्ध रहेगी.

हजारीबाग को मिलेगी नई पहचान

प्रेस वार्ता के दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय कुमार सिंह और सचिव मनमीत अकेला ने कहा कि इस आयोजन का बजट लगभग 35 से 40 लाख रुपये है. यह लगातार चौथी बार है जब हजारीबाग में इतना बड़ा आयोजन हो रहा है. इसका मुख्य उद्देश्य हजारीबाग को राष्ट्रीय शतरंज मानचित्र पर स्थापित करना और स्थानीय युवाओं के बौद्धिक विकास को बढ़ावा देना है.

ALSO READ: रांची : वृद्धाश्रम पहुंचे डीसी मंजूनाथ भजन्त्री, बुजुर्गों की देखभाल और इलाज के दिए निर्देश

पंजीकरण और प्रवेश शुल्क

विभिन्न श्रेणियों के लिए प्रवेश शुल्क 800 रुपये से लेकर 2000 रुपये तक निर्धारित किया गया है, जिसमें हजारीबाग के स्कूली बच्चों और स्थानीय खिलाड़ियों को विशेष रियायत दी गई है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *