नगड़ी स्थित ईवीएम वेयर हाउस का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, दिशा-निर्देशों के पालन पर जोर

Ranchi: उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी रांची मंजूनाथ भजंत्री ने गुरुवार को नगड़ी स्थित ईवीएम वेयर हाउस का मासिक (बाह्य) निरीक्षण किया....

Ranchi: उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी रांची मंजूनाथ भजंत्री ने गुरुवार को नगड़ी स्थित ईवीएम वेयर हाउस का मासिक (बाह्य) निरीक्षण किया. इस दौरान वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था, रख-रखाव और तकनीकी उपकरणों की स्थिति का जायजा लिया गया.

सुरक्षा व्यवस्था और दिशा-निर्देशों के पालन पर जोर

निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी रांची, श्री विवेक कुमार सुमन सहित अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मी मौजूद थे. उपायुक्त ने अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

उन्होंने कहा कि ईवीएम वेयर हाउस की नियमित निगरानी अत्यंत महत्वपूर्ण है, ताकि चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनी रहे. निरीक्षण के दौरान सुरक्षा मानकों और रिकॉर्ड संधारण की भी समीक्षा की गई.

ALSO READ: हजारीबाग में सजेगा शतरंज महाकुंभ: 16 मई से ऑल इंडिया टूर्नामेंट, 800+ खिलाड़ी, 6.11 लाख इनामी राशि और 40 लाख का आयोजन

नियमित निरीक्षण की रिपोर्ट राज्य को भेजने का प्रावधान

उल्लेखनीय है कि निर्धारित समय-सीमा के अनुसार ईवीएम वेयर हाउस का नियमित निरीक्षण कर उसकी स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था एवं तकनीकी पहलुओं से संबंधित विस्तृत रिपोर्ट राज्य निर्वाचन विभाग को भेजी जाती है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *