Click Here
Click Here
Click Here

पलामू में महिला हत्याकांड का खुलासा, अवैध धंधे से जुड़े पति-पत्नी निकले आरोपी

Palamu: पलामू में डाल्टनगंज शहर थाना क्षेत्र के भगवती अस्पताल के पीछे मिली अज्ञात महिला की लाश के मामले का पुलिस ने...

Palamu: पलामू में डाल्टनगंज शहर थाना क्षेत्र के भगवती अस्पताल के पीछे मिली अज्ञात महिला की लाश के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है. इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले पति और पत्नी निकले हैं, जिसमें पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है.

अवैध धंधे और पैसों के विवाद में हुई हत्या

पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी उपेंद्र कुमार गौतम और उसकी पत्नी चंदा देवी महिलाओं के अवैध व्यापार में शामिल थे. 22 अप्रैल को वे एक महिला को अपने किराए के कमरे पर लाए थे, जहाँ मोबाइल और पैसों के लेन-देन को लेकर आपस में झगड़ा हो गया. विवाद इतना बढ़ा कि पति-पत्नी ने मिलकर उस महिला की हत्या कर दी.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

ALSO READ: ट्रांसफर-पोस्टिंग पर सियासी घमासान : ‘झारखंड में दलालों का राज’– बाबूलाल मरांडी का बड़ा आरोप

शव को ठिकाने लगाने की रची साजिश

हत्या करने के बाद आरोपियों ने शव को कमरे में ही छिपा दिया और बाहर से ताला लगाकर भाग गए. दो दिन बाद 24 अप्रैल की रात को वे वापस आए और पहचान छिपाने की नियत से शव को भगवती अस्पताल के पीछे फेंक दिया. 25 अप्रैल को पुलिस ने शव बरामद किया और एसआईटी (SIT) बनाकर मामले की छानबीन शुरू की.

मुख्य आरोपी अब भी फरार

पुलिस ने रेडमा क्षेत्र में छापेमारी कर पत्नी चंदा देवी को पकड़ लिया है, जिसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. हालांकि मुख्य आरोपी पति उपेंद्र कुमार अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है. मृतका की पहचान के लिए पुलिस आसपास के थानों और विज्ञापन का सहारा ले रही है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *