पाकुड़ : महिला आरक्षण बिल को लेकर प्रदर्शन, भाजपा महिला मोर्चा ने राहुल गांधी का फूंका पुतला

Pakur: नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर सियासी बयानबाजी के बीच बुधवार को शहर के बिरसा चौक पर भाजपा महिला मोर्चा ने...

Pakur: नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर सियासी बयानबाजी के बीच बुधवार को शहर के बिरसा चौक पर भाजपा महिला मोर्चा ने जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया. भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मीरा प्रवीण सिंह के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने विपक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. प्रदेश कार्य समिति सदस्य मीरा प्रवीण सिंह ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है, लेकिन कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने इसका विरोध कर अपनी महिला विरोधी मानसिकता उजागर कर दी है. उन्होंने कहा कि देश की महिलाएं अब जाग चुकी हैं और अपने अधिकारों के खिलाफ साजिश करने वालों को कभी माफ नहीं करेंगी. वहीं भाजपा नेत्री प्राची चौधरी ने कहा कि महिलाओं को राजनीति में बराबरी का हक देने की दिशा में केंद्र सरकार लगातार काम कर रही है. विपक्ष महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के मुद्दे पर केवल राजनीति करता है.

यह भी पढ़ें : चतरा में तूफान का तांडव, घर पर गिरा विशाल पेड़, प्रखंड प्रशासन पर लापरवाही के गंभीर आरोप

कांग्रेस ने महिलाओं के अधिकार रोकने की कोशिश की: मीरा

वहीं शर्मिला रजक ने कहा कि विपक्ष ने जिस तरह संसद में इस मुद्दे का विरोध किया, उससे महिलाओं की भावनाएं आहत हुई हैं. अब भाजपा गांव-गांव जाकर महिलाओं को जागरूक करेगी. भाजपा नेता पंकज साह ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण की बात करने वाले विपक्षी दलों का असली चेहरा देश के सामने आ चुका है. वहीं दुर्गा मरांडी और हिसाबी राय ने कहा कि महिलाओं के सम्मान के मुद्दे पर भाजपा का संघर्ष लगातार जारी रहेगा. प्रदर्शन के दौरान बिरसा चौक भाजपा समर्थकों के नारों से गूंजता रहा. महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर विरोध जताया और विपक्ष के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया. मौके पर पार्वती पासवान, पिंकी मंडल, कुनिका, पुष्पा पाण्डेय, अनामिका और रश्मि भगत सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.

यह भी पढ़ें : राजस्व कर्मचारी के साथ मारपीट के मामले में कर्मियों ने दिया अल्टीमेटम, 24 घंटे में गिरफ्तारी नहीं हुई तो ठप होगा कामकाज

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *