Click Here
Click Here
Click Here

राजस्व कर्मचारी के साथ मारपीट के मामले में कर्मियों ने दिया अल्टीमेटम, 24 घंटे में गिरफ्तारी नहीं हुई तो ठप होगा कामकाज

Gumla: चैनपुर प्रखंड के केड़ेंग गांव में बुधवार को भूमि विवाद के निपटारे और सीमांकन के लिए पहुंची राजस्व विभाग की टीम...

Gumla Revenue Officer
राजस्व कर्मचारी के साथ ग्रामीणों ने की मारपीट

Gumla: चैनपुर प्रखंड के केड़ेंग गांव में बुधवार को भूमि विवाद के निपटारे और सीमांकन के लिए पहुंची राजस्व विभाग की टीम पर ग्रामीणों द्वारा किए गए जानलेवा हमले के बाद पूरे क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. इस घटना ने प्रशासनिक सुरक्षा व्यवस्था और सरकारी कर्मियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

जमीन मांपी करने के दौरान ग्रामीणों ने किया हमला

जानकारी के अनुसार, ग्रामीण शिव प्रसाद द्वारा अपनी भूमि के ऑनलाइन सीमांकन आवेदन के आलोक में अंचल कार्यालय ने एक टीम गठित की थी.  बुधवार को जब राजस्व कर्मचारी सुजीत कुमार सिन्हा, नरेंद्र सेठ और अंचल अमीन उमाशंकर उरांव निर्धारित स्थल पर मापी शुरू करने पहुंचे, तभी वहां मौजूद 8-10 ग्रामीणों ने उग्र होकर उन पर हमला बोल दिया.  अधिकारियों को संभलने तक का मौका नहीं मिला और उन्हें अपनी जान बचाकर वहां से भागना पड़ा. पंचायत सचिव सह बीपीआरओ राममोहन साहू ने बताया कि राजस्व उपनिरीक्षक सुजीत सिन्हा के साथ एक महिला द्वारा चप्पलों से मारपीट और बदसलूकी भी की गई.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

अंचल कार्यालय के सभागार में की गई बैठक

इस घटना के विरोध में गुरुवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में झारखंड अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ और राजस्व उपनिरीक्षक संघ की एक आपात बैठक हुई. बैठक में जिला प्रशासन की सुस्ती पर कड़ी नाराजगी जताई गई. झारखंड अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला सचिव भूषण कुमार और राजस्व उपनिरीक्षक संघ के जिला सचिव अंकित कुमार होता ने स्पष्ट चेतावनी दी ,कि यदि 24 घंटे के भीतर नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं होती है, तो कर्मचारी चरणबद्ध आंदोलन करेंगे. सोमवार सभी कर्मी काला बिल्ला लगाकर विरोध दर्ज करेंगे. अगला चरण ‘पेन-ड्रॉप साइलेंस’ (कार्यों का बहिष्कार) और धरना प्रदर्शन. अंतिम निर्णय मांगें पूरी न होने पर जिले भर के राजस्व कर्मी ‘अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल’ पर चले जाएंगे.

त्वरित कार्रवाई की मांग

अंकित कुमार होता ने घटना की निंदा करते हुए कहा, कि “यह केवल एक व्यक्ति पर हमला नहीं, बल्कि पूरे प्रशासन के गाल पर तमाचा है. हम असुरक्षित माहौल में काम नहीं कर सकते.” वहीं, भूषण कुमार ने उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक गुमला से त्वरित कार्रवाई की मांग की है. थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि सुजीत कुमार सिन्हा के लिखित आवेदन के आधार पर 13/26 प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस छापामारी कर रही है.  जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

बैठक के बाद प्रतिनिधियों ने थाना जाकर पुलिस अधिकारियों से अद्यतन स्थिति पर चर्चा भी की. बैठक में राजस्व उपनिरीक्षक संघ से जेठू उरांव, अंचल निरीक्षक नवल किशोर, राममोहन साहू, अर्जुन मंडल, अनुकंपा टोप्पो, बालेश्वर भगत, मनोज प्रसाद, चंद्र किशोर मुंडा, संतोष कुमार, महताब आलम, बिमला कुमारी, शांति कुमारी, समीर कुजूर सहित प्रखंड एवं अंचल के कई कर्मी मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: कांग्रेस पर भड़कीं मेयर रोशनी खलखो, बोलीं- ‘महिलाओं का मौका छीन लिया गया’

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *