Click Here
Click Here

विनीत तिवारी हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी के घर छापा

Palamu :मेदिनीनगर के चर्चित विनीत तिवारी हत्याकांड में पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है. मामले का मुख्य आरोपी प्रदीप तिवारी...

Palamu :मेदिनीनगर के चर्चित विनीत तिवारी हत्याकांड में पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है. मामले का मुख्य आरोपी प्रदीप तिवारी उर्फ प्रदीप महाकाल फिलहाल फरार है. शुक्रवार को पुलिस ने भारी बल के साथ उसके आवास पर छापेमारी की और पूरे परिसर की गहन तलाशी ली. इस कार्रवाई से आरोपी पर दबाव बनाने की कोशिश तेज कर दी गई है.

लग्जरी गाड़ियां जब्त, संपत्ति की जांच शुरू


शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल राजवार के नेतृत्व में पहुंची टीम ने छापेमारी के दौरान परिसर में खड़ी तीन महंगी लग्जरी गाड़ियों को जब्त कर थाना ले गई. पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी के निर्देश पर अब आरोपी की चल और अचल संपत्ति की विस्तृत जांच की जा रही है. प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि अगर जांच में अवैध संपत्ति या जमीन का मामला सामने आता है, तो जब्ती या ध्वस्तीकरण की कार्रवाई भी की जा सकती है.

add1


आत्मसमर्पण नहीं किया तो कुर्की, SP की सख्त चेतावनी


पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि यदि प्रदीप महाकाल जल्द आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो उसके घर की कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. एसपी कपिल चौधरी ने कहा है कि जिले में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा और इस हत्याकांड के सभी दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *