Click Here
Click Here

गुमला में दर्दनाक सड़क हादसा, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Gumla : जिले के घाघरा थाना क्षेत्र स्थित कस्तूरबा विद्यालय के समीप शनिवार रात करीब 10 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ....

Gumla : जिले के घाघरा थाना क्षेत्र स्थित कस्तूरबा विद्यालय के समीप शनिवार रात करीब 10 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. मोटरसाइकिल सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने रोहित उरांव को मृत घोषित कर दिया.

Also Read : शराब घोटाले पर सियासी भूचाल, जांच एजेंसी की भूमिका पर उठे गंभीर सवाल

add1

बाइक अनियंत्रित होने से हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार दोदाग गांव निवासी रोहित उरांव और सोनू उरांव मोटरसाइकिल से अपने गांव से घाघरा की ओर जा रहे थे. इसी दौरान कस्तूरबा विद्यालय के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई, जिससे दोनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए.

घटना के बाद मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस


घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की. हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं सोनू उरांव की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *