Click Here
Click Here
Click Here

चक्रधरपुर में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 2 हजार किलो जावा महुआ और 90 लीटर शराब जब्त

Chakradharpur : पश्चिमी सिंहभूम में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त Manish Kumar के निर्देश पर शनिवार तड़के जिला पुलिस और उत्पाद विभाग ने...

Chakradharpur : पश्चिमी सिंहभूम में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त Manish Kumar के निर्देश पर शनिवार तड़के जिला पुलिस और उत्पाद विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की. मंझारी थाना क्षेत्र के पुरनिया गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में जावा महुआ और देसी शराब जब्त की गई.

संयुक्त टीम ने की छापेमारी

उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक Nirbhay Kumar Sinha और मंझारी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने सुबह पुरनिया गांव में छापेमारी की. इस दौरान अवैध शराब निर्माण स्थल से 2 हजार किलो जावा महुआ और 90 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की गई.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

भट्ठियां ध्वस्त, उपकरण नष्ट

पुलिस ने मौके पर सभी अवैध भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया और शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों को भी नष्ट कर दिया. कार्रवाई के दौरान पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही सभी आरोपी मौके से फरार हो गए.

चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

उत्पाद विभाग ने चारों फरार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है. उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

डीसी ने दिए सख्त निर्देश

Manish Kumar ने कहा कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब के कारण कई परिवार बर्बाद हो रहे हैं, इसलिए नियमित छापेमारी के निर्देश दिए गए हैं.

आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई

अवर निरीक्षक ने बताया कि यह कार्रवाई सूचना के आधार पर की गई थी और आगे भी ऐसे अवैध कारोबारियों के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा. जब्त शराब और जावा महुआ को नष्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

ALSO READ: सरायकेला: पंडित रघुनाथ मुर्मू की 122वीं जयंती पर ओलचिकी शताब्दी समारोह, एसएनएम ट्रॉफी के 50 प्रतिभागी पुरस्कृत 

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *