झारखंड में अगले कुछ दिनों तक गरज-चमक, तेज हवा और बारिश की संभावना

Ranchi : राज्य में मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है, मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार झारखंड में अगले...

Ranchi : राज्य में मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है, मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार झारखंड में अगले कई दिनों तक थोड़ा बादल छाए रहेंगे और विभिन्न हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की  बारिश होने की संभावना है, कुछ क्षेत्रों में तेज हवा और वज्रपात को लेकर चेतावनी भी जारी की गई है.

तेज हवा और वज्रपात का अलर्ट

मौसम विभाग ने 2 से 8 मई के बीच राज्य के अलग-अलग हिस्सों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने, गरज के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना जताई है, खासकर 3 और 4 मई को उत्तर-पूर्वी एवं आसपास के क्षेत्रों में मौसम ज्यादा सक्रिय रहने की चेतावनी दी गई है, कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है.

तापमान में उतार-चढ़ाव जारी

राज्य में अधिकतम तापमान में फिलहाल बड़ा बदलाव नहीं देखा गया है, लेकिन अगले दो दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, इसके बाद फिर गिरावट दर्ज होने की संभावना है, पिछले 24 घंटों में डाल्टनगंज में सबसे अधिक 35 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि रांची के नामकुम में न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस रहा.

कई जिलों में हुई बारिश

बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, पश्चिमी सिंहभूम के मनोहरपुर क्षेत्र में सबसे अधिक 41.2 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई, इसके अलावा गोड्डा, ओरमांझी, जमशेदपुर, डालभुमगढ़ सहित कई क्षेत्रों में भी वर्षा हुई. रांची और आसपास के इलाकों में अगले कुछ दिनों तक आंशिक बादल छाए रहेंगे, गरज के साथ बारिश की संभावना बनी रहेगी, अधिकतम तापमान 31 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम तापमान 21 से 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

मौसम प्रणाली का असर

मौसम में यह बदलाव पूर्व-पश्चिम ट्रफ लाइन और बंगाल क्षेत्र में बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण हो रहा है, जिससे पूरे पूर्वी भारत में नमी बढ़ी है और बादल बनने की प्रक्रिया तेज हुई है, कुल मिलाकर, झारखंड में अगले एक सप्ताह तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिलने के आसार हैं, लेकिन तेज हवा और वज्रपात लोगों के लिए खतरा बन सकते हैं.

 Also Read : JLKM की कार्रवाई- केंद्रीय सचिव संजय कुमार महतो 3 साल के लिए पार्टी से निष्कासित

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *