शराब घोटाला के आरोपी अमित प्रभाकर सलौंकी को जाना है स्पेन

Ranchi: झारखंड शराब घोटाला मामले के आरोपी मैनपावर सप्लाई एजेंसी सुमित फैसिलिटीज के निदेशक अमित प्रभाकर सलौंकी (Amit Prabhakar Salounke) की याचिका...

Ranchi: झारखंड शराब घोटाला मामले के आरोपी मैनपावर सप्लाई एजेंसी सुमित फैसिलिटीज के निदेशक अमित प्रभाकर सलौंकी (Amit Prabhakar Salounke) की याचिका पर रांची एसीबी की विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई.

2022-23 में कंपनी ने किया था मैनपावर सप्लाई

अमित ने बिजनेस के सिलसिले में स्पेन जाने के लिए कोर्ट से इजाजत मांगी हैं. कोर्ट अमित की याचिका पर अगली सुनवाई 5 मई को करेगा. वर्ष 2022-2023 में अमित प्रभाकर सलौंकी की कंपनी ने झारखंड में मैन पावर सफलाई की थी. इसी मामले में 23 जुलाई, 2025 को जांच एजेंसी एसीबी (ACB) ने पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया था लेकिन चार्जशीट दाखिल होने के उन्हें बेल मिल गई थी.

जांच अब भी जारी

कोर्ट ने बेल के लिए यह शर्त रखी है थी कि अमित को देश छोड़ने के लिए कोर्ट की अनुमति लेनी होगी. इसी मामले में निलंबित IAS विनय चौबे समेत डेढ़ दर्जन से अधिक को एसीबी ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था. मामले में कार्रवाई के लगभग एक साल होने को है लेकिन अब तक जांच एजेंसी एसीबी ने चार्जशीट दाखिल नहीं की हैं.

ALSO READ: कोयला निकल रहा, लेकिन लोगों को नहीं मिल रहा रोजगार… हजारीबाग में उठा बड़ा सवाल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *