Click Here
Click Here
Click Here

कोयला निकल रहा, लेकिन लोगों को नहीं मिल रहा रोजगार… हजारीबाग में उठा बड़ा सवाल

Hazaribagh: हजारीबाग के पुराने धरना स्थल के समीप Khatiyani Parivar की एक महत्वपूर्ण बैठक अशोक राम की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक...

Hazaribagh: हजारीबाग के पुराने धरना स्थल के समीप Khatiyani Parivar की एक महत्वपूर्ण बैठक अशोक राम की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में कोयले की किल्लत और उससे बढ़ रही बेरोजगारी के मुद्दे पर चर्चा की गई.

कोयला व्यवसायियों के सामने रोजी-रोटी का संकट

बैठक को संबोधित करते हुए Mohammad Hakim ने कहा कि आजादी के बाद दशकों तक डिपो के माध्यम से कोयले की बिक्री होती थी. इससे आम लोगों को सुलभ ईंधन मिलता था और बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार भी मिलता था. उन्होंने कहा कि आज मांग बढ़ने के बावजूद बाजार से कोयला डिपो गायब हो गए हैं, जिससे छोटे व्यापारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

जनप्रतिनिधियों से हस्तक्षेप की मांग

Mohammad Hakim ने सांसदों और विधायकों से इस मुद्दे पर हस्तक्षेप करने की अपील की. उन्होंने कहा कि हजारीबाग के बड़कागांव, केरेडारी और टंडवा क्षेत्रों से बड़े पैमाने पर कोयला निकाला जा रहा है, लेकिन स्थानीय लोगों को इसका लाभ नहीं मिल रहा.

नई व्यवस्था की मांग

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि जंगलों में लकड़ी की कमी के बाद लोग पूरी तरह गैस पर निर्भर हो गए हैं. यदि कोयला डिपो फिर से चालू किए जाते हैं तो यह लोगों के लिए सस्ता और वैकल्पिक ईंधन साबित हो सकता है. Khatiyani Parivar ने चेतावनी दी है कि यदि इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन तेज किया जाएगा.

कई लोग रहे मौजूद

बैठक में प्रवीण प्रसाद मेहता, बालेश्वर कुमार दास, महेश विश्वकर्मा, शोएब अंसारी, हंजला हाशमी, विजय मिश्रा, मो. फखरुद्दीन, अमर कुमार गुप्ता, मो. मुस्तकीम, सरफराज अहमद, बोधी सवं, प्रदीप कुमार मेहता, शमीम अंसारी और अधिवक्ता योगेंद्र प्रसाद समेत कई लोग मौजूद रहे.

ALSO READ: पलामू में झामुमो की सख्त चेतावनी: बिना अनुमति गाड़ियों पर पार्टी का झंडा लगाने पर होगी कार्रवाई

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *