Newswave Desk: हर कोई अपने घर और किचन को साफ-सुथरा और सुरक्षित रखना चाहता है, लेकिन कई बार रोज इस्तेमाल होने वाली कुछ चीजें ही सेहत के लिए खतरा बन सकती हैं. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, किचन में मौजूद कुछ सामान ऐसे होते हैं जो धीरे-धीरे शरीर में हानिकारक तत्व पहुंचा सकते हैं. लंबे समय तक इनके इस्तेमाल से गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है. ऐसे में जानिए कौन सी चीजें हैं जिन्हें लेकर आपको सतर्क रहने की जरूरत है.
किचन स्पंज
बर्तन साफ करने वाला स्पंज देखने में साफ लग सकता है, लेकिन यह बैक्टीरिया का बड़ा ठिकाना बन सकता है. इसके छोटे छेदों में नमी और खाने के कण फंस जाते हैं, जहां बैक्टीरिया तेजी से बढ़ते हैं. यही बैक्टीरिया बर्तनों के जरिए शरीर तक पहुंच सकते हैं.
प्लास्टिक के बर्तन और कंटेनर
कई लोग किचन में प्लास्टिक कंटेनर, चॉपिंग बोर्ड और दूसरे प्लास्टिक बर्तनों का इस्तेमाल करते हैं. एक्सपर्ट्स का कहना है कि गर्म खाना रखने या गर्म करने पर इनमें मौजूद कुछ केमिकल्स खाने में मिल सकते हैं. माइक्रोप्लास्टिक शरीर के लिए नुकसानदायक माना जाता है.
एल्युमिनियम फॉयल और बर्तन
एल्युमिनियम फॉयल और बर्तनों का इस्तेमाल काफी आम है. हालांकि, खट्टा या ज्यादा नमकीन खाना इसमें पकाने या स्टोर करने से धातु के कण खाने में मिल सकते हैं, जो लंबे समय में स्वास्थ्य पर असर डाल सकते हैं.
नॉन-स्टिक पैन
नॉन-स्टिक पैन ज्यादा गर्म होने पर हानिकारक तत्व छोड़ सकते हैं. अगर पैन की कोटिंग खराब हो गई है या उसमें खरोंच आ गई है, तो यह खतरा और बढ़ सकता है. ऐसे पैन का इस्तेमाल सावधानी से करना चाहिए. अगर आपके किचन में भी ये चीजें हैं, तो इन्हें इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतें और जरूरत पड़ने पर बेहतर विकल्प चुनें.
ALSO READ: दीपिका पादुकोण ने ‘किंग’ के सेट पर दिखाया बेबी बंप, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल
